BIG BREAKING : गुना बस हादसे में मोहन सरकार सख्त, कलेक्टर, SP और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर समेत इन पर गिरी गाज

0
50

acn18.com गुना :एमपी के गुना में बुधवार रात हुए बस हादसे में 13 लोगों की मौत के मामले में मोहन सरकार सख्त हो गई है.  इस मामले में परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, कलेक्टर तरुण राठी, और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटा दिया गया है. गुना आरटीओ रवि बरेलिया और सीएमओ बीडी कतरोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

गुना कलेक्टर तरुण राठी को अपर सचिव मंत्रालय बनाया गया है, वहीं एसीएस, गृह राजेश राजौरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

देखें आदेश-

WhatsApp Image 2023 12 28 at 4.54.39 PM

WhatsApp Image 2023 12 28 at 4.54.40 PM