Home Astrology BIG BREAKING: अफवाहों के बीच भारत पेट्रोलियम की अपील: देश में पेट्रोल-डीजल...

BIG BREAKING: अफवाहों के बीच भारत पेट्रोलियम की अपील: देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

0
23

BIG BREAKING: अफवाहों के बीच भारत पेट्रोलियम की अपील: देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

BPCL ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा— ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

रायपुर/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि देशभर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।

भारत पेट्रोलियम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में ईंधन संकट को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

आपूर्ति श्रृंखला सामान्य, संचालन पूरी तरह जारीBPCL ने बताया कि सप्लाई चेन में किसी प्रकार की बाधा नहीं है और सभी परिचालन सामान्य रूप से चल रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लोगों से संयम बरतने की अपील:कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में ईंधन की अतिरिक्त खरीदारी न करें। BPCL ने कहा कि ईंधन की उपलब्धता स्थिर और पर्याप्त है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बीच बयान अहमपेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के बीच BPCL का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी ने साफ संदेश दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है