Home Astrology BIG BREAKING : शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास...

BIG BREAKING : शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास गिरफ्तार

0
97

BIG BREAKING : शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास गिरफ्तारIMG 20250918 WA0083

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू दास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दास को भी गिरफ्तारी से राहत दी थी।

आईएएस के वर्ष-03 बैच के अफसर निरंजन दास भूपेश सरकार में आबकारी सचिव के पद पर थे। वो नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी रहे हैं।

ईडी ने आबकारी घोटाला केस निरंजन दास के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी थी। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने भी निरंजन दास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

गौरतलब है कि आबकारी घोटाला केस में ईओडब्ल्यू-एसीबी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर चुकी है, और अब गुरुवार को निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया कर लिया है। उन्हें 9 मई तक ही गिरफ्तारी से राहत मिली हुई थी। उन्हें ईओडब्ल्यू -एसीबी विशेष अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के आवेदन लगाने की तैयारी कर रही है।