सुकमा।छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर सक्रिय नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय 22 नक्सलियों ने हथियार छोड़ सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक के सामने आत्मसमर्पण किया। यह सामूहिक सरेंडर उड़ीसा के मल्कानगिरी जिला मुख्यालय में किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़ के सुकमा और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।




