Home Astrology Big Announcement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, अब फिल्मों...

Big Announcement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, अब फिल्मों में नहीं देंगे अपनी आवाज

0
41

Big Announcement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, अब फिल्मों में नहीं देंगे अपनी आवाज

मुंबई। बॉलीवुड संगीत जगत से एक भावुक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से विदाई लेने का ऐलान किया है। अब अरिजीत सिंह फिल्मों के लिए अपनी आवाज़ नहीं देंगे।

अरिजीत सिंह ने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा कि वे अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई भी नई असाइनमेंट या काम स्वीकार नहीं करेंगे।अपने संदेश में अरिजीत ने भावुक शब्दों में कहा “मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं। यह सफर वाकई शानदार और बेहद सुखद रहा।”अरिजीत सिंह के इस फैसले ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। अपनी सुरीली आवाज़ और भावनात्मक गायकी से उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार गीत दिए, जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं।

संगीत जगत में अरिजीत सिंह का योगदान अविस्मरणीय माना जाता है। उनके इस फैसले के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे भविष्य में संगीत से किस रूप में जुड़े रहेंगे।फिलहाल, उनके इस ऐलान से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का दौर तेज हो गया है