Home Astrology छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के ठेकों को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के ठेकों को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप

0
4

 

कांग्रेस ने उठाए सीधे सवाल“आउटसोर्सिंग क्यों, युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं?”

कुमार मेमन ने राज्य सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, तो फिर आउटसोर्सिंग के जरिए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बजाय सीधी भर्ती क्यों नहीं की जा रही?उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग की जगह छत्तीसगढ़ के युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं हो रही? आखिर सरकार किसे लाभ पहुंचाना चाहती है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला सरकारी सिस्टम के जरिए राजनीतिक संरक्षण में आर्थिक लाभ पहुंचाने” की कोशिश का हिस्सा है।

कांग्रेस नेता ने कथित सिंडिकेट में शामिल कंपनियों की सूची जारी की

इन 8 कंपनियों के नाम सामने आए

Bombay Integrated Security (India) Limited

Dusters Total Solutions Services Private Limited

Innovision Limited

Innovsource Services Private Limited

Peregrine Guarding Private Limited

SIS Cash Services Limited

Spectrum Talent Management

LimitedTeam HR GSA Private Limited

कांग्रेस का आरोप है कि इन कंपनियों के जरिए ठेका प्रक्रिया को नियंत्रित करने और बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ उठाने की तैयारी की जा रही है।

“प्रोप्राइटर और मालिकों के नाम सामने आएंगे”कांग्रेस ने और खुलासों के दिए संकेत

कुमार मेमन ने दावा किया कि यदि इन कंपनियों के प्रोप्राइटर, डायरेक्टर और वास्तविक मालिकाना ढांचे की जांच की जाए, तो कई और नाम सामने आ सकते हैं।