spot_img

कुसमुंडा खदान में हुआ बड़ा हादसा,त्रिपुरा रायफल्स के चार पहिया वाहन पर चढ़ा भीमकाय डंपर वाहन,बाल बाल बचे जवान

Must Read

Acn18.com/एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। 240 टन वजनी भीमकाय डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है,लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डंपर को बैक करने के दौरान हादसा होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में त्रिपुरा रायफल्स के जवान बाल बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिपुरा रायफल्स के जवान खदान में गश्त करने गए थे। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं पर ले रहे फीडबैक

Acn18.com/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हरगवां के ढ़ोढ़रीखाला पारा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की लगी चौपाल, मुख्य सचिव...

More Articles Like This

- Advertisement -