मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करने निकली है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी घेराव में शामिल हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया। बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ता विधानसभा कूच कर रहे।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
भूपेश बघेल ने कहा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी कि गरीबों को भी रोजगार का अधिकार है, उन्होंने गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया जाए। लेकिन मनरेगा को भाजपा ने छीना है।
2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे तब हम डेढ़ गुना मनरेगा की राशि देंगे। बघेल ने कहा कि शर्म से पानी में डूब मरो, गैस सिलेंडर भी लोगों को नहीं मिल रहा है। मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश गर्न शक तो एगा।




