जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मिलने भूपेश बघेल जिला जेल पहुंचे
देखिए वीडियो
– किसानों से कथित धोखाधड़ी के मामले में विधायक बालेश्वर साहू इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।
जेल में हुई मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने पूरे प्रकरण और अब तक की गई कार्रवाई को लेकर विधायक से विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने की नीयत से ऐसी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने चैतन्य बघेल के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि
कोर्ट ने ईडी से सवाल किया है कि
न तो नोटिस दिया गया,
न पूछताछ की गई,सीधे उठा लिया गया – जो नियमों के खिलाफ है।
भूपेश बघेल ने कहा,चाहे मोदी की सरकार हो या विष्णु की सरकार –
ये सब बदले की राजनीति कर रहे हैं।इन्हें किसी के जीने-मरने से कोई मतलब नहीं है।अगर आप अपने हक की बात करेंगे,
तो आपको सीधे जेल भेज दिया जाएगा।




