Home KORBA शराब घोटाले को लेकर भूपेश बघेल ने फिर उठाए सवाल,ज्योत्सना ने गिनाई...

शराब घोटाले को लेकर भूपेश बघेल ने फिर उठाए सवाल,ज्योत्सना ने गिनाई अपनी उपलब्धियां सभा में

0
83

ACN18.COM कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गई ज्योत्सना महंत ने रेली निकालने के बाद नामांकन दाखिल कर दिया । ओपन थिएटर में कांग्रेस की ओर से एक सभा रखी गई जिससे अनेक नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। ज्योत्सना ने अपनी उपलब्धियां की चर्चा भी सभा में की।

vlcsnap 2024 04 16 19h04m12s442

लोकसभा मुख्यालय कोरबा में प्रत्याशी के नामांकन के उपलक्ष में कांग्रेस की ओर से सभा का आयोजन ओपन थिएटर में रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान में चल रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने शराब घोटाले को लेकर बताया कि ठेकेदार से लेकर अधिकारी और शराब दुकान के संचालक वही हैं और इस पर भी कार्रवाई का नहीं होना कई सवालों को जन्म देता है की आखिर घोटाला कैसे हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दीपक बेज ने अपनी बात रखते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्तर की जानकारी दी।

vlcsnap 2024 04 16 19h07m26s364

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महेंद्र ने कांग्रेस की न्याय योजना पर रोशनी डाली और बताया कि हमारी सरकार आने पर लोगों को किस तरह से फायदा होगा।

vlcsnap 2024 04 16 19h07m08s962

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जाति जनगणना पर केंद्रित अपने भाषण में बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दो साहू उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा ने केवल एक ही व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है।

vlcsnap 2024 04 16 19h07m17s921

सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने इस अवसर पर बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 10 साल में बहुत कुछ नहीं किया। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे अपनी जगह पर कायम है। हमने इसे लेकर बात रखी है। उन्होंने क्षेत्र के लिए किए गए अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी।

vlcsnap 2024 04 16 19h04m46s070

कोरबा में कांग्रेस के द्वारा आयोजित की गई आमसभा में अनेक पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित है