spot_img

प्रदेश प्रभारी व डिप्टी सीएम के नेतृत्व में भरोसा यात्रा:अंबिकापुर से लखनपुर के लटोरी तक 30 किमी की यात्रा, जिला व ब्लाक स्तरों पर भी निकलेगी यात्रा

Must Read

गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस भरोसा यात्रा अंबिकापुर में निकलेगी। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर यात्रा लखनपुर के ग्राम लटोरी तक जाएगी। कांग्रेस की भरोसा यात्रा दोपहर एक बजे राजीव भवन से निकलेगी, जो घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक, बिलासपुर चौक होते हुए ग्राम लटोरी, लखनपुर तक जाएगी। कांग्रेस के इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा डिप्टी सीएम के साथ उनके क्षेत्र में रहेंगी। भरोसा यात्रा में दुपहिया और चारपहिया वाहन सैकड़ों की तादाद में शामिल होंगे।

- Advertisement -

हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे अंबिकापुर
यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज सुबह हेलीकॉप्टर से एक साथ अंबिकापुर पहुंचेंगे। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कांग्रेस-भरोसा-यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी भी हैं।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की एक कांग्रेस भरोसा यात्रा करजी से जगदीशपुर तक चलेगी। यात्रा घुनघुट्टा नहर के रास्तों पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी। करीब 8 किलोमीटर की यह यात्रा प्रातः 7 बजे करजी में प्रारंभ होकर 10 बजे जगदीशपुर में संपन्न होगी। इस मुख्य यात्रा के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -