भारतीय मजदूर संघ ने महिलाओं का किया सम्मान
बीकेकेएमएस कोरबा -कुसमुंडा ने नेहरू नगर दुर्गा पंडाल में महिला अधिकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 600 से ज्यादा महिला कर्मचारी, महिला मंडल के महिलाएं शामिल हुए जिसमें महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगठन गीत, रैली, किए तथा संघ द्वारा सभी महिलाओं को तिलक लगाकर अंग वस्त्र से स्वागत किया गया,
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ0 साधना खरे प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय रही और मंच पर विशेष उपस्थिति श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती सावित्री जायसवाल , श्रीमती नमिता सिंह, श्रीमती राम कुमारी चंद्रा तथा श्रीमती ममता राठौर उपस्थित रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से ABKMS के अध्यक्ष श्री सुजीत सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन रंजय सिंह महामंत्री के द्वारा किया गया तथा मंच का सहसंचलन अमिया मिश्रा उप महामंत्री ने किया तथा अध्यक्षीय भाषण हिरन कुमार चंद्रा ने दिया पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।।




