Home KORBA नवरात्र महानवमी को राम दरबार में भंडारा, श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित

नवरात्र महानवमी को राम दरबार में भंडारा, श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित

0
45

Acn18.com/कोरबा, तुलसीनगर वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत डीडीएम स्कूल रोड पर स्थित श्री राम दरबार में अश्विन नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 23 अक्टूबर 2023 को महानवमी तिथि पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद दिया जाएगा। दोपहर 12:00 से यहां भंडारा आयोजित होगा। साकेत नगर श्री राम दरबार सेवा समिति कोरबा के सचिव गुलशन अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर देवी दर्शन करने के साथ भोग भंडारा में प्रसाद ग्रहण करें।