बेस्ट सोशल वर्कर 2025 के सम्मान से नवाजी गईं भगवती अग्रवाल

0
55

Acn18.comसक्ती/ विगत पाँच दशकों से निरंतर समाज सेवा, रचनात्मक कार्य और जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता भगवती अग्रवाल को ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें ज्ञानोदय फाउंडेशन कोटा, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
इस दौरान, श्रीमती अग्रवाल को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह के आयोजकों ने भगवती अग्रवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी कहा गया कि उनके द्वारा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों से उन्होंने एक विशिष्ट पहचान बनाई है, जो अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है।

baw
इस अवसर पर सम्मानित करते हुए आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि भगवती अग्रवाल विगत पाँच दशकों से निरंतर पूरे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा, सामाजिक कार्य और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रही हैं। कोविड काल में भी उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान में भी वे विभिन्न संस्थाओं में अपना आर्थिक सहयोग देकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

भगवती अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर महिलाओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।