कोरबा .होलिका दहन और रंगोत्सव से ठीक पहले कोरबा जिले में ट्रैफिक पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच पड़ताल की जा रही है। एल्कोमीटर से यह पता करने का प्रयास हो रहा है कि कहीं कोई नशे की स्थिति पर गाड़ी तो नहीं चला रहा है। बताया गया कि स्पीडोमीटर और इंटरसेप्टर के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में जांच पड़ताल का काम होली और उसके बाद भी जारी रहेगा।




