spot_img

शौक के लिए भालू के शावक को मार डाला:तीर-कमान से किया शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, शावक का शव बरामद

Must Read

acn18.com कांकेर /कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र के जंगल में भालू के शावक का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से भालू के शावक का शव बरामद किया गया है। मामला नरहरपुर थाना अंतर्गत दुधावा चौकी इलाके का है।

- Advertisement -

आरोपियों ने तीर-कमान से भालू के शावक का शिकार किया है। वे उसे जंगल से लेकर निकल रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात वन विभाग के कर्मचारी की नजर आरोपियों पर पड़ गई, जिसके बाद आरोपी भालू के शावक के शव को छोड़कर भाग निकले, लेकिन वन अमले ने उन्हें पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात दो ग्रामीण तिजू और तिहारू दुधावा क्षेत्र के जंगल में शिकार के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ घूम रही है। उन्होंने इनमें से एक शावक पर तीर-कमान से वार कर दिया। 8 माह के शावक को 4 तीर लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद दोनों शिकारी उसके शव को लकड़ी से बांधकर अपने साथ ले जा रहे थे, लेकिन वन विभाग के एक कर्मचारी की नजर उन पर पड़ गई। वनकर्मी को देख दोनों शव को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। दोनों की शिनाख्त धमतरी जिले के कोरमूड गांव के निवासी तीजू और तिहारू के रूप में हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गांव में दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों तीजू और तिहारू को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों तीजू और तिहारू को गिरफ्तार किया गया।

सिर्फ शौक के लिए वन्य प्राणी को मार डाला

गिरफ्तार किए गए शिकारियों ने पूछताछ के दौरान वन विभाग को बताया कि वे कमान जनजाति के लोग हैं और शिकार करना उनका पेशा है, इसलिए वो इसके लिए जंगल गए थे। भालू नजर आते ही उन्होंने तीर-कमान से उसका शिकार कर लिया। शौक के लिए वन्य प्राणी का शिकार वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

48 घंटे बाद हुई मृतक की पहचान : दौलत राम बिंझवार है मृतक का नाम ,चिमनीभट्टा बस्ती में मिली थी उसकी लाश

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -