बालेश्वर साहू जेल से रिहा
विधायक ने कहा उसके साथ किया गया षड्यंत्र
देखिए वीडियो
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को जमानत के बाद जिला जेल से रिहा कर दिया गया।
जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश,
जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल
और सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक के स्वागत में पहुंचे।
गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी की गई,समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।बालेश्वर साहू जेल से बाहर
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर निकले
और कार में संविधान की पुस्तक के साथ रवाना हुए।विधायक बालेश्वर साहू ने कहा –
“सत्यमेव जयते…
मुझे किसान बनकर फर्जी मामले में फंसाया गया।
राज्य सरकार पर दबाव बनाकर
किसान राजकुमार शर्मा ने साजिश रची।”
उन्होंने आगे कहा –
“अब जेल से बाहर आकर
जनता की सेवा और
क्षेत्र के विकास पर ध्यान दूंगा।
जिसे जो करना था उसने किया,
अब मुझे अपना काम आगे बढ़ाना है।”




