बाघा ने बचा ली कोरबा पुलिस की लाज, हत्या होने के कुछ देर बाद ही पकड़ा गया आरोपी,देखिए वीडियो

0
74

बाघा ने बचा ली कोरबा पुलिस की लाज

हत्या होने के कुछ देर बाद ही पकड़ा गया आरोपीScreenshot 20260105 151656 Gallery

कोरबा जिले के वनवासी क्षेत्र में एक व्यक्ति की निशंस हत्या कर दी गई पुलिस को सूचना मिली। डॉग स्क्वाड बाघा को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा थोड़ी देर में ही बाघा ने हत्यारे को पकड़वा दिया

रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल की लाश उनके आंगन में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। डॉग स्क्वाड फॉरेंसिक टीम और कोरबा साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची।  डॉग स्क्वॉड ने अपना काम शुरू किया बाघा ने मृतक के शो के आसपास भ्रमण करने के बाद एक घर की ओर भागना शुरू किया टीम के सदस्य पीछे भागे बाघ एक घर में घुस गया इस घर में जयशंकर का परिवार रहता है  बाघा कि निशान देही पर जयशंकर को पकड़कर पुलिस ने जब उससे अपने तरीके से पूछताछ शुरू की तो पहले तो उसने वाहनों का सहारा लिया लेकिन जब कड़ा रुख अपनाया गया तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही नंद कुमार पटेल को मौत के घाट उतारा है।

आरोपी ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी से हंसी मजाक चल रहा था तभी नंदकुमार आया और उसने आपत्ति दर्ज की इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ जयशंकर ने उसके ऊपर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया

 घटना होने और सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही डॉग बाघा ने मामले का राज फास कर कोरबा पुलिस की लाज बचा ली