Home KORBA जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में अग्निवीर भर्ती...

जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में अग्निवीर भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

0
0

IMG 20260325 WA0016 IMG 20260325 WA0015 IMG 20260325 WA0014 1 IMG 20260325 WA0013 IMG 20260325 WA0011 IMG 20260325 WA0012

कोरबा . जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में अग्निवीर भर्ती से संबंधित जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया।

एनसीसी अधिकारी सुश्री नूपुर अग्रवाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शामिल होने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल जांच की संपूर्ण जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं तथा उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को अग्निवीर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अग्नि वीर भारती जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक , विभिन्न छात्राएं उपस्थित थे