spot_img

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की इज्जत लूटने की कोशिश,लोकलाज के भय से महिला ने पीया जहर ,किया गया अस्पताल में दाखिल

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है,कि उनके द्वारा घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ रामपुर बस्ती में रहने वाली महिला के साथ हुआ। खुद के साथ इस घटना क्षुब्ध महिला ने लोक लाज के भय से जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Advertisement -

रामपुर चौकी अंतर्गत आईटीआई रामपुर बस्ती निवासी एक महिला की आबरु लूटने के मंशा से नशे में धुत्त एक युवक दिन दहाड़े उसके घर पर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना और स्थिती हाथापाई तक पहुंच गई। खुद के ईज्जत पर हमले को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि इस प्रयास में वह असफल रही जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने बताया,कि उसका पति पेशे से राज मिस्त्री है और घटना दिनांक को वह अपने काम पर गया हुआ था। घर पर केवल बच्चे थे और पड़ोस में भी कोई नहीं था इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने महिला की अस्मत लूटनी चाही।

महिला और उसका पति मूल रुप से रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के निवासी है,जो पिछले आठ साल से कोरबा में निवास कर रहे है। इस मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

ठग गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार:झाड़-फूंक के नाम पर पति-पत्नी से वसूले डेढ़ लाख; फिर नकली पुलिस बनकर की 5 लाख की डिमांड

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -