चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास
विरोध के बाद दोनों पक्ष आए आमने-सामने
आयोजन पास्टर बजरंग जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देखिए वीडियो
विवादित पास्टर द्वारा फिर से चंगाई सभा के आयोजन का ग्रामीणों ने विरोध किया पक्ष और विपक्ष में बट गए ग्रामीणों के मध्य जमकर विवाद हुआ। कटघोरा पुलिस ने पास्टर और अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सुतरा में चंगाई सभा का आयोजन किया गया गांव से दूर खेत में चल रही सभा की जानकारी मिलते ही सरपंच समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए वहां दोनों पक्षों में जमकर हंगामा शुरू हो गया
हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने चंगाई सभा आयोजित करने वाले पास्टर बजरंग जायसवाल पर आरोप लगाया है कि वह भोले भाले लोगों को भ्रमित कर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा है।
दोनों पक्षों के मध्य विवाद की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह मामले को शांत किया। सरपंच की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने विवादित पास्टर बजरंग जायसवाल और अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौर तलब है कि बजरंग जायसवाल ने स्वयं धर्म परिवर्तन के पश्चात भोले भाले लोगों की बीमारी ठीक करने व उनके जीवन स्तर उठाने के बहाने धर्म परिवर्तित करवाने का अभियान चला रहा है। इस आरोप में उसे तीन दिन तक कटघोरा में ही अवैध चंगाई सभा आयोजित करने के लिए तीन दिन तक जेल की रोटी खानी पड़ी थी। इसके बावजूद बजरंग धर्म परिवर्तन का खेल निरंतर खेल रहा था। सुतरा में चंगाई सभा का आयोजन करने का परिणाम उसे पता था फिर भी उसने अपना प्रयास जारी रखा परिणाम स्वरूप एक बार फिर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हो गया है देखना है कि इसके बाद बजरंग जायसवाल के अभियान को ब्रेक लगता है अथवा नहीं




