कर्मता भाजी के साथ खा लिया धतूरा का पत्ता.वैशाली नगर में एक परिवार के तीन लोगों की हालत खराब

0
72

acn18.com कोरबा/ 36 प्रकार की भाजियों का उपयोग अंचल के लोग साल भर किया करते हैं। भाजी का उपयोग करने के चक्कर में कई बार समस्या भी हो जाती है। कुसमुंडा थाना के वैशाली नगर में एक परिवार के तीन लोगों की तबीयत इसी चक्कर में बिगड़ गई। बताया गया कि घर में कर्मता भाजी काट कर रखी गई थी और घुटना दर्द के लिए धतूरा का पत्ता भी लाया गया था। गलतफहमी के चक्कर में एक सदस्य ने धतूरा पत्ता को बाजी समझकर कढ़ाई में डाल दिया। इसके सेवन से तीन लोगों की हालत खराब हो गई। पीड़ितों का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है