कोरबा . भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर कोरबा के साहित्यकारों ने कवि अटल को स्मरण किया. कविताओं के माध्यम से अटल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया
पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य समिति भवन में कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को कोरबा के कवियों ने स्मरण किया। संरक्षक मोहम्मद यूनुस मुकेश चतुर्वेदी श्रीमती अंजना सिंह बलराम राठौड़ जगदीश श्रीवास धर्म साहू डिकेश्वर साहू रशीदा मारकंडेय ने रचना पाठ किया इस अवसर पर साहित्य भवन में अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिन्हें निहार कर अटल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व के विषय में लोगों ने अपनी जिज्ञासा शांत की। इस आयोजन में भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे




