spot_img

बजट सत्र 2025 को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Must Read

ACN18.COM    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी, जिसमें विभिन्न विधायी कार्यों के साथ-साथ राज्य का वार्षिक बजट भी पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं और आगामी एजेंडे का उल्लेख किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इस बजट पर विस्तृत चर्चा होगी और विभिन्न विभागों की वित्तीय आवश्यकताओं पर विचार किया जाएगा।

- Advertisement -

इस सत्र में विधायकों द्वारा सरकार से कुल 2,367 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के माध्यम से विभिन्न नीतियों और योजनाओं पर सरकार से जवाबदेही तय की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र के पहले दिन यानी 24 फरवरी को सभी विधायक निर्माणाधीन विधानसभा भवन का अवलोकन करेंगे। यह नया विधानसभा भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और प्रदेश की विधायी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक बनेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -