Home Astrology ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट, महिला आरक्षक से बदसलूकी,बिल्हा में बेखौफ...

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट, महिला आरक्षक से बदसलूकी,बिल्हा में बेखौफ हुड़दंगियों का तांडव, आरक्षक की वर्दी फाड़ी; 8 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज, देखिए वीडियो

0
8

Screenshot 20260306 145308 Gallery

रिपोर्ट _पिंटू दुबे

 

–बिलासपुर जिले के बिल्हा.. थाना क्षेत्र में होली के त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने निकली पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जब एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद युवकों ने उग्र होकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, जिसमें एक आरक्षक की वर्दी तक फट गई। इस दौरान हुड़दंगियों ने बीच-बचाव करने आई महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की और मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से जमकर हुज्जतबाजी करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस की सख्ती के बावजूद आरोपी बेखौफ नजर आए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हमला करने वाले 8 मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है…….