spot_img

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार सरगुजा जिला प्रशासन ने की कार्यवाही, हादसे से परिवारों को कंपनी देगी 15-15 लाख रुपए,घायल को मिलेगा 3 लाख रूपए,प्रशासन की अनुमति के बिना प्लांट का नहीं हो सकेगा पुनः संचालन

Must Read

Acn18.com/ सरगुजा जिले के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी द्वारा 15-15 लाख रूपए की मुआवजा दी जाएगी। इसी प्रकार घायलों को 3-3 लाख रूपए की राशि मिलेगी।

- Advertisement -

गौेरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा गत रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सरगुजा द्वारा एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर ने आज जांच दल के साथ एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया और कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जनदर्शन मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांगजनों से मुलाक़ात की।

 Acn18. Com.दिव्यांग जनो की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी...

More Articles Like This

- Advertisement -