Home Astrology जम्मू में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10...

जम्मू में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत, 21 लोग सवार थे,11 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

0
44

“जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है।”Screenshot 2026 01 22 16 13 37 949 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 16 13 17 466 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 16 11 10 897 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

“सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। गंभीर रूप से 11 घायलों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

“अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।”

“जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस हादसे से दुखी हूं। इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है।”

“घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

“वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि डोडा से आई दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करती हूं।”Screenshot 2026 01 22 16 14 25 664 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 16 13 58 462 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit Screenshot 2026 01 22 16 13 37 949 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity 1 Screenshot 2026 01 22 16 13 17 466 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity 1 Screenshot 2026 01 22 16 12 14 358 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 16 11 42 151 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

“जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश के दौरान 18 जनवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 8 जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की 19 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान हवलदार गजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी”