वृक्षों के प्रति गजब का स्नेह है अर्जुन श्रीवास को : विरासत में मिला है पर्यावरण प्रेम.कैंसर के मरीजों को भी कर चुके हैं रोग मुक्त

0
75
vlcsnap 2024 06 22 19h38m12s759

भारत में कहीं भी औषधिय गुण के पौधे उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही वहां पहुंच जाने वाले अर्जुन श्रीवास ने अपना जीवन इसी तरह के पेड़ पौधों को समर्पित कर दिया है। अर्जुन का मानना है की पिता से विरासत में मिला यह शौक अब ऐसा नशा बन गया है जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। अर्जुन का मानना है कि देश दुनिया में कहीं भी जो भी पेड़ पौधे हैं वह छत्तीसगढ़ में भी उगाए व लगाए जा सकते हैं।

vlcsnap 2024 06 22 19h37m50s654

बालको से सेवानिवृत्ति के पश्चात अपना जीवन औषधीय गुण वाले पेड़ पौधों को समर्पित कर मानव सेवा में रत अर्जुन श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें यह शौक उनके पिता से मिला। उन्होंने बताया कि औषधीय गुण वाले पेड़ पौधों को नष्ट होते देख उन्होंने इनके संरक्षण का प्रण किया और अन्य राज्यों से भी पौधे लाकर उन्हें अपने बगीचे में जीवन दिया अर्जुन श्रीवास के बगीचे में ऐसे वृक्ष भी है जिनकी छाल व पत्तियों के रस से कैंसर जैसे रोगों को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुगर ब बीपी पर नियंत्रण करने के लिए उनके पास तमाम औषधीयां हैं। अर्जुन श्रीवास बताते हैं कि कोई भी पौधा लाकर छत्तीसगढ़ में लगाया जा सकता है उसके लिए मिट्टी की परख आवश्यक हैपारंपरिक वेद और पर्यावरण प्रेमी अर्जुन श्रीवास का मानना है की एलोपैथी ऑपरेशन के लिए तो ठीक है लेकिन रोगों को जन्म न लेने देने और रोग को हमेशा के लिए नष्ट करने में आयुर्वेद ही सक्षम है।

vlcsnap 2024 06 22 19h30m44s253

अर्जुन श्रीवास ने बताया कि जिला और छत्तीसगढ़ प्रशासन से उन्हें कुछ मानसिक सहयोग तो मिलता है लेकिन आवश्यकता है औषधीय गुण वाले पेड़ पौधों व जड़ी बूटियां को बचाए रखने के लिए गंभीर प्रयास की।

vlcsnap 2024 06 22 19h37m59s479

बहरहाल अर्जुन श्रीवास जैसे लोग ही हैं जिनके प्रयास से अभी भी सबसे प्राचीन भारतीय विधा महफूज है। इसे पुनः जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण और राजाश्रय की आवश्यकता है।
राजा के साथ कमलेश यादव