Home Uncategorized छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल

0
88

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) रायपुर ने मार्च-अप्रैल 2026 सत्र की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ड्रॉपआउट, फेल छात्रों और कामकाजी युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जहां वे नियमित बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर पास कर सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्र उत्साहित हैं, आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है।

15 जनवरी अंतिम मौका

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। (CGSOS Application Last Date) लेट होने पर ₹500 विलंब शुल्क देकर 18 से 25 जनवरी 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।