अंजना सिंह भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार कोरबा का संयोजक श्रीमती अंजना सिंह को मनाया गया है। रमेश पिल्लई और धन साय साहू को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है
गौरतलब है कि श्रीमती अंजना सिंह जानी-मानी समाज सेविका और कवयित्री हैं। वे विभिन्न पदों पर रहकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। कोरबा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है




