Acn18.com/प्रदेश के एमसीबी जिले में हिंदु मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में मस्जिद के मुख्यद्वार के सामने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विराजित कर विधी विधान से पूजा पाठ की जा रही है। ठीक इसके बगल मस्जिम में ईद मिलादुन्नबी का पर्व भी बिना किसी रोक टोक के मनाया जा रहा है। आरती के समय मस्जिद की माइक बंद कर दी जाती है वहीं मिलाद शरीफ के मौके पर पंडाल का चोंगा बंद कर दिया जाता है। इस तरह दोनों धर्मों के लोग एक साथ अपने अपने पर्व को किना किसी विवाद के मना रहे है।




