Home Uncategorized अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

0
123

रायपुर।  छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया है। बता दें आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे थे। अमित बघेल बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर जमकर बवाल हो गया और पुलिस और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसलिए रायपुर कोर्ट परिसर और थाने के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

आपको बता दें बघेल की मां के शुक्रवार को निधन के बाद हालात और संवेदनशील हो गए।उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद बघेल अपने मातृ-वियोग से जुड़े कारणों का हवाला देकर अस्थायी बेल के लिए न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं।

12 राज्यों में FIR  दर्ज, 26 दिनों से फरार