रायपुर। Amit Baghel : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है. महापुरुषों पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में पुलिस टीम रविवार को अमित बघेल के घर दबिश दी. फिलहाल अभी अमित बघेल फरार चल रहें हैं और उनका मोबाइल भी बंद है. पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है.
रविवार 26 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के तहत वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति सुबह टूटी हुई मिली. घटना के बाद 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया.




