spot_img

विपदा के बीच नहर में मछली पकड़ते नहर आए लोग,मुख्य सड़क पर लगा जाम ,व्यवस्थित करने पुलिस ने लिया लाठी का सहारा

Must Read

acn18.com कोरबा/ नहर में कटाव होने से एक तरफ इमलीडुग्गू सहित तीन बस्तियों में जलभराव की स्थिती निर्मित हो गई वहीं दूसरी तरफ नहर के दूसरे हिस्स में लोगों को मछलियां पकड़ते देखा गया। सड़क पर लोगों की भीड़ लगने के कारण जाम की स्थिती निर्मित हो गई जिसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को लाठी का भी सहारा लेना पड़ा।

- Advertisement -

नहर में कटाव होने से एक तरह जहां लोगों की जान सांसत में फंसी रही वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को मस्ती सूझती नजर आई। नहर का पानी जिस तरह से लोगों के घरों में प्रवेश कर गया उससे नहर की दूसरी तरफ पानी कम हो गया जिससे लोग जाल लेकर मछलियां पकड़ते हुए दिखाई दिए। लोगों की इस करस्तानी के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिती निर्मित हो गई जिसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को लाठी का सहारा लेना पड़ा।

काफी देर तक लोग नहर में उतरकर मछली मारते नजर आए। लोगों का मानन है,कि नहर में काफी मछलियां है लिहाजा लोगों को संकट में भी अवसर नजर आने लगा।

नहर में कटाव के कारण निर्मित हुई समस्या से लोगों को बचाने प्रशासन मुस्तैद हो गया है। वैल्पिक व्यव्स्था के सहारे लोगों को आशियाना उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का मानना है,कि इस विपदा से लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा।
रायपुर : हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया: श्री भूपेश बघेल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

Video कार ट्रैक्टर से टकराई, ट्रैक्टर किराना दुकान में घुसा

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप तीव्र गति से जा रही कार...

More Articles Like This

- Advertisement -