Acn18.com/कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर एक और दुर्घटना घटित हुई। जयपुर राजस्थान में एक व्यक्ति की मौत के पश्चात उसकी लाश एंबुलेंस के जरिए बिलासपुर भेजा गया। शव।को छोड़कर एम्बुलेंस वापस जयपुर लौट रही थी ।यह गाड़ी कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले रावा केरहा पुल के समीप पहुंची थी तभी एंबुलेंस से चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया और गाड़ी लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी।
इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज कोरबा भेजा गया है




