Home Uncategorized कोसाबाड़ी मार्ग पर कार से भिड़ी एम्बुलेंस,कलिंगा के पीड़ित को अस्पताल ले...

कोसाबाड़ी मार्ग पर कार से भिड़ी एम्बुलेंस,कलिंगा के पीड़ित को अस्पताल ले जाने के दौरान दुर्घटना

0
94

IMG 20240108 WA0008

Acn18.com कोरबाl कोरबा के कोसाबाड़ी मार्ग पर हुए हादसे में एक कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वह एम्बुलेंस से अचानक भिड़ गई। दुर्घटना में किसी को चोट नही आई है।

IMG 20240108 WA0004

सिविल लाइन थाना के अंतर्गत श्री पेट्रोलियम के सामने यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुसमुंडा क्षेत्र मैं आउटसोर्सिंग पर काम कर रही कलिंगा कंपनी का एक कर्मचारी बीमार हो गया था, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने कर चालक के अचानक टर्न होने से एंबुलेंस के साथ उसकी टक्कर हुई।  कार चला रहे पूर्व कर्मचारी ने बताया कि मौके से वे लोग निकलने की तैयारी में थे, तब यह सब हुआ। हमें चोट नहीं आई है लेकिन गाड़ी को नुकसान हुआ है।

IMG 20240108 WA0007

इस मामले को लेकर फिलहाल किसी की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। लिखित सूचना प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ सकती है