acn18.COM/ कवर्धा में पीजी कॉलेज में 50 लाख के भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ जिसे लेकर उन्होंने नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि भ्रष्टाचार के मामले में कॉलेज के अकाउंटेंट को बचाने की कोशिश की जा रही है जबकि प्राचार्य बीएस चौहान को निलंबित कर दिया गया है।




