Home crime सोंनगुड़ा डकैती केस में पुलिस पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप . मेडिकल...

सोंनगुड़ा डकैती केस में पुलिस पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप . मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आरोपियों को गाड़ी में बैठने के दौरान हंगामा

0
115

acn18.com कोरबा . कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। बालको थाना क्षेत्र के चर्चित तराईदांड डकैती कांड में पकड़े गए आरोपियों के परिजन अचानक अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर रिश्वतखोरी और जबरन गिरफ्तारी के गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस वाहन में आरोपियों को बैठाने के दौरान झूमाझटकी होने लगी। मौके पर मौजूद महिला सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को काबू में किया।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक पुलिस लगभग 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कोरबा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। 6 nov को तराईदांड में मकान मालिक शत्रुघ्न दास के घर बंधक बनाकर की गई डकैती में डेढ़ लाख रुपए नकदी और जेवरात लेकर भागने की शिकायत दर्ज हुई थी। लेकिन मामला तब हाईलाइट हो गया जब ग्रामीणों ने राज्य सरकार की चर्चित उपसचिव और घोटाला कांड में आरोपी बनाई गई सौम्या चौरसिया के साथ शत्रुघ्न दास की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए।पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।