मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में होती है शराबखोरी ,जहां तहां बिखरे पड़े हैं अवशेष ,अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

0
57

vlcsnap 2024 01 16 13h01m45s771

acn18.com कोरबा/ कोरबा का मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल शराबियों का अड्डा बन गया है। अस्पताल में ऐसे कई स्थान है जहां रात के अंधेरे में शराबखोरी की जाती है और उसे वहीं फेंक दिया जाता है। इस संबंध में हमने अस्पताल प्रबंधन से बात की तब वे मौके पर पहुंचे और साफ-सफाई करवाई। उन्होंने अस्पताल के सुरक्षाधिकारी को भी तलब किया और अस्पताल में होने वाली शराबखोरी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की।

vlcsnap 2024 01 16 13h01m23s525

कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में जमकर शराबखोरी की जा रही है। रात के अंधेरे में शराबी सक्रिय हो जाते हैं और जहां स्थान मिलता है वहां शराबखोरी करने लग जाते हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्की अस्पताल में मिली शराब की खाली बोतलों से साबित हो रहा है। अस्पताल में ऐसे कई स्थान जहां कोई झांकने नहीं जाता जिसका बेजा फायदा असमाजिक तत्व उठाते है और शराबखोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। इस संबंध में हमने अस्पताल प्रबंधन से बात की तब उन्होंने बताया,कि सुरक्षाधिकारी को तलब किया गया है और कहा गया है,कि अस्पताल की मर्यादा का ध्यान रखे और किसी भी सूरत पर अस्पताल में शराब खोरी न होने दें।

vlcsnap 2024 01 16 13h01m05s680

अस्पताल के अधिकारियों ने मौके का जायजा भी लिया और साफ-सफाई भी करवाई। उम्मीद है आने वाले समय में शराबखोरी जैसी घटनाओं पर विराम लग सकेगा।

vlcsnap 2024 01 16 13h01m36s887

शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई ,एक महिला व 6 पुरुष आरोपी गिरफ्तार,12 लीटर अवैध शराब जप्त