नगरिय निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने निकाली आभार रैली,सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधी हुए शामिल। देखिए वीडियो।

0
63

Acn18.com.कोरबा में नगरिय निकाय चुनाव का शोर थम चुका है। 15 फरवरी को हुए मतगणना में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कोरबा नगर निगम की सीट के साथ ही नगर पालिका दीपका, बांकीमोंगरा ,नगर पंचायत छूरी और पाली को भी जीत लिया। 6 निकायों में जीत हासिल करने के बाद आम जनता का आभार व्यक्त करने की मंशा से सोमवार को भाजपा ने आभार रैली का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ सभी नवनिर्वाचित महापौर,अध्यक्ष और पार्षद रैली में शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर इस ऐतिहासिक जीत के लिए आम जनता को धन्यावाद ज्ञापित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।