Home Astrology दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती का खुलासा, दो...

दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती का खुलासा, दो एकड़ में उगाई जा रही थी अवैध फसल

0
1

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर उगाई गई अफीम की फसल का पता लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध अफीम की खेती की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि करीब दो एकड़ क्षेत्र में अफीम की फसल उगाई गई थी।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जमीन लीज पर लेकर एक बाहरी व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अफीम की खेती पूरी तरह अवैध है और इस संबंध में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।गौरतलब है कि हाल ही में दुर्ग जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। इसके बाद अब बलरामपुर में भी ऐसी गतिविधि मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।