spot_img

लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘मन की बात’; तीसरी बार PM बनने के बाद पहला कार्यक्रम

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ रविवार (30 जून) यानी आज फिर से शुरू हो रहा है। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इससे पहले ‘मन की बात’ आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद लोकसभा चुनावों की वजह से इसे रोकना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के 110वें संस्करण में कहा था कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अगले तीन महीनों तक मन की बात का प्रसारण नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

इससे पहले 18 जून को पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि मन की बात 30 जून को फिर से शुरू होगी। उन्होंने लोगों से अपने रेडियो प्रसारण के लिए MyGov ओपन फोरम, NaMo एप या 1800117800 पर संदेश के जरिए अपने विचार और इनपुट साझा करने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चुनावों के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद मन की बात वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 30 जून को होगा। मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और इनपुट साझा करने का आह्वान करता हूं। MyGov ओपन फोरम, NaMo एप पर लिखें या 1800117800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में हुए। मतगणना 4 जून को हुई। परिणाम घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला।  

मन की बात की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी। इसका मकसद देश के सभी वर्गों से जुड़ना है। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, ‘मन की बात’ 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के 500 से ज्यादा प्रसारण केंद्रों से किया जाता है। दावा किया जाता है कि 100 करोड़ से ज़्यादा लोग कम से कम एक बार ‘मन की बात’ से जुड़ चुके हैं।


377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज रफ्तार पिकअप जा गिरा कुएं में.देखिए वीडियो…

acn18.com कोरबा / कोरबा सक्ति मार्ग में उस समय आफत गले पड़ गई जब एक तेज रफ्तार पिकअप कुए...

More Articles Like This

- Advertisement -