कोरबा बालको थाना अंतर्गत बेलगहरी बस्ती के पास अज्ञात वाहन बाइक चालक अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी को जबरदस्त टक्कर मार कर अदृश्य हो गया.घटना स्थल पर ही वकील की मृत्यु हो गई। बालको पुलिस उस घटना कारित अज्ञात वाहन की तलाश कर रही हैं।शांत, सरल, सहज, मृदभाशी अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी के निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रो, अधिवक्ताओ में शोक व्याप्त हैं।



