Home KORBA पीडब्ल्यूडी विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव.सरकार की योजना से दी गई...

पीडब्ल्यूडी विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव.सरकार की योजना से दी गई साइकिल व पुस्तक

0
51
vlcsnap 2024 06 26 16h43m29s768 1

acn18.com कोरबा / तापमान में कुछ गिरावट होने के साथ अब सभी प्रकार के विद्यालयों को नए सत्र के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम किए गए और छात्रों का मुंह मीठा कराया गया। सरकार के द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सहायक सामग्री भी यहां पर दी गई।

vlcsnap 2024 06 26 16h43m08s116

कोरबा के वार्ड संख्या 33 के अंतर्गत पीडब्ल्यूदी रामपुर शासकीय विद्यालय में सरकार के निर्देश पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य और शिक्षिकाओं के द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने बताया कि पहले दिन विद्यालय आकर काफी अच्छा लगा।byt विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत आज से पठन-पाठन जैसी गतिविधियां शुरू की जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए हम प्रेरित कर रहे हैं। स्थानीय पार्षद पालुराम साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई पुस्तके और साइकिल विद्यार्थियों को वितरित की। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य और विद्यालय के स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

vlcsnap 2024 06 26 16h43m15s719