Home KORBA अदाणी फाउंडेशन ने पताड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदान किया बुनियादी...

अदाणी फाउंडेशन ने पताड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदान किया बुनियादी सुविधाओं के उपकरण व सामग्री

0
81

* सीएचसी पताड़ी में रोगी बेड, वेटिंग चेयर, एयर कंडीशनर, डीप फ्रीज़र इत्यादि का हस्तांतरण
* दिव्यांगजनों को उपयोगी उपकरणों का सहयोग

कोरबा, 11 नवंबर 2025: जिले के करतला ब्लॉक में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी में अदाणी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की अनुपम पहल की है। इसके तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पताड़ी में बुनियादी जरूरतों की सामग्रियों के हस्तांतरण तथा आस – पास के दिव्यांजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और दिव्यांगजन तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 17.47.36

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत पताड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु कई जरूरी उपकरणों जिनमें एयर कंडीशनर व डीप फ्रीज़र, टेलीविज़न, रोगी बेड, लॉकर, वेटिंग चेयर और कूलर प्रदान किया गया। इसके अलावा आस पास के दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरणों जिनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), वॉकर और बैसाखी शामिल का सहयोग किया है। जो कि दिव्यांगजनों की उनके दैनिक जीवन और गतिशीलता में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 17.47.36 1

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमएचओ कोरबा, डॉ. एस.एन. केसरी,बीएमओ श्री दीपक राज, केपीएल के परियोजना प्रमुख श्री ए राजागुरु ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पताड़ी सरपंच श्री प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य श्री अनिल खूँटे, सीएचसी पताड़ी से चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी कटकवार एवं डॉ. रंजीता कंवर, प्रोग्राम मैनेजर श्री व्यास नारायण कोसले, तथा पीचसी बर्रीडीह से श्रीमती हेमीन सूर्यवंशी, केपीएल के महाप्रबंधक श्री अखिलेश सिंह, श्री नितिन पाटील, भू विभाग प्रमुख श्री विकास ठाकुर, कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख श्री अतुल गुप्ता, उपस्थित थी। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख श्री ताजेंद्र बंजारे व सीएसआर प्रोजेक्ट से श्री पवन महतो सहित गांव के पंच, बुजुर्गजन तथा ग्रामवासी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ कोरबा, डॉ. एस.एन. केसरी ने कहा, कि “अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के स्तर को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है जो की एक सराहनीय पहल है। आज पताड़ी के सीएचसी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा कई बुनियादी सामग्रियों का हस्तांतरण एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इन उपकरणों से स्वास्थ्य केंद्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर उपचार का वातावरण मिलेगा।“

जबकि केपीएल के भू विभाग प्रमुख श्री विकास ठाकुर ने सामुदायिक विकास की पहल में अदाणी फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों के तहत केपीएल द्वारा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास की प्रतिबद्धता को बताया।

अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से कोरबा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पताड़ी, खोद्दल, सरगबुंदिया सहित आसपास के ग्रामों में स्वच्छ पेयजल हेतु आरो वाटर प्लांट के साथ साथ सीमेंट की सड़को का निर्माण करा रहा है। साथ ही आजीविका उन्नयन के लिए कई गतिविधियां संचालित करने के प्रयास किए जा रहे है।