Home KORBA बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों पर की गई कार्रवाई,पुलिस ने चलाया विशेष...

बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों पर की गई कार्रवाई,पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

0
38

acn18.com कोरबा / बरसात के मौसम में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कोरबा की यातायात पुलिस एक्शन में आ गई है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अवैध पार्किंग में खड़ी वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बीती रात शारदा विहार तिराहे से सीएसईबी चौक तक पुलिस ने एक अभियान चलाया और कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे अधिक दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किया,जो अवैध रुप से इधर उधर खड़ी थी।