यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई, 80 लोगों से वसूला गया 15 हजार रुपयों का जुर्माना

0
42

WhatsApp Image 2023 12 31 at 12.45.45 3

acn18.com कोरबा/ नए साल के जश्न की आड़ में हुडदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। पुलिस की टीम बाकायदा जांच अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है। बीती रात कोतवाली और यातायत पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चलाया। करीब 80 लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और 15 हजार रुपयों का जुर्माना किया गया। इतना ही नहीं कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

नव वर्ष के जश्न के दौरान कोरबा शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। असमाजिक तत्वों के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त रुप से सुनालिया चौक पर जांच अभियान चलाया नियमों का माखौल उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने करीब 80 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जिनसे 15 हजार रुपयों का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया,नव वर्ष के जश्न की आड़ में शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 12.45.44

पुलिस की इस कार्रवाई से निश्चित ही अराजक तत्वों में डर का माहौल पैदा होगा और वो कोई भी हुड़दंग करने से परहेज करेंगे।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 12.45.45
16 वर्षीय किशोरी ने जुआं मार दवा का सेवन कर जाने देने की कोशिश की, प्रेमी की बेवफाई से उठाया आत्मघाती कदम