
कोरबा . आवागमन की समस्या से जूझते कोरबा शहर की सड़कों के आसपास अवैध कब्जा करते हुए दुकानदारी करना एक तरह से फैशन सा बनता जा रहा है। इसके चक्कर में आम लोगों को समस्याएं हो रही हैं। नगर पालिका निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और ऐसी अनेक दुकानें यहां से हटवाई।
महाराणा प्रताप प्रतिभा से लेकर गर्ल्स कॉलेज के आसपास सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में कंबल दुकान लग गई है। खास बात यह है कि स्थाई दुकानों के सामने ही इस प्रकार की नई दुकान है शुरू कर दी गई और संचालकों ने इस पर आपत्ति भी नहीं की। अधिकारियों ने इसे लेकर भी नाराजगी जताई।
काफी संख्या में लगी ऐसी कंबल की दुकानों को यहां से हटवाने कहां गया। कुछ दुकान है तुरंत हटा ले गई जबकि दूसरों को 24 घंटे का समय दिया गया और यह भी कहा गया कि अगर उन्होंने नियम का पालन नहीं किया तो पूरा सामान जप्त कर लेंगे। याद रहे इसी मार्ग पर कंबल के साथ-साथ फल फूल, दूध मोबाइल एसेसरीज सहित अनेक दुकानें चल रही है जिनकी संख्या 50 के आसपास है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को जानकारी मिली है कि इन दुकानों के चलने से भी बड़ी संख्या में लोग उनके सामने ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और इस चक्कर में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है। अधिकारियों ने बताया कि यह सब चीज हमने अपने ध्यान में रखी है और निश्चित रूप से इस पूरे इलाके से ऐसे नमूने को हटाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।




