अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई…..

0
4

जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर नैला क्षेत्र के दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 2 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध क्लिनिक को सील कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान “वासु क्लिनिक” नाम से संचालित केंद्र में भारी मात्रा में इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामग्री बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि एस.के. श्यामले नामक व्यक्ति बिना वैध अनुमति के क्लिनिक का संचालन कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। जांच पूरी होने के बाद क्लिनिक को सील कर दिया गया और मेडिकल सामग्री जब्त कर ली गई है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से संचालित ऐसे क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।