spot_img

खनिज संपदाओं का अवैध रुप से दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 36 वाहनों को किया गया जप्त ,खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Must Read

acn18.com जांजगीर /रेत और मिटटी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते 8 हाइवा 21 ट्रैक्टर व 7 ट्रेलर सहित 36 वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने जब्त किया है। जांजगीर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। इस कार्रवाईके बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जांजगीर चांपा जिले में खनिज व पुलिस विभाग के संयुक्त टीम की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है,जांजगीर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खनिज विभाग ने संयुक्त टीम गठित किया है, खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जिले के अलग अलग थाना चांपा,पामगढ़ ,अकलतरा,शिवरीनारायण,क्षेत्रों में दबिश देकर,रेत और मिटटी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते 8 हाइवा 21 ट्रैक्टर 1 ट्रेलर सहित 36 वाहन को जब्त किया है, जब्त किये गए वाहनों को सम्बंधित थाना क्षेत्रों के सुपुर्द किया गया है, खनिज विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यवाही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने कहा,कि खनिज संपदाओं का अवैध रुप से दोहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई का दौर लगातार जारी रहेगा।

बेजा कब्जाधारी ने अपने ही धान की खरही को लगाई आग ,कार्रवाई को प्रभावित करने अपनाया पैंतरा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -